जिला परिवहन विभाग ने 18 यात्री बसों पर कार्रवाई कर 62 हजार 500 रुपए का लगाया जुर्माना

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बसों एवं अन्य वाहनों में कमी या अनियितमताएं पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में परिवहन विभाग द्वारा यात्री बसों पर चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया गया।
जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि विभागीय जांच दल द्वारा देवास-भोपाल मार्ग पर यात्री वाहनों की जांच की गई। जिसमें जांच में यात्री बसों में सुरक्षा एवं सुविधा मानकों की सघन जांच की गई। चेकिंग अभियान में बसों के अंदर कई कमियां पाई गई, कुछ यात्री बसों में परमिट शर्तों का उल्लंघन पाया गया और परमिट को तय समय सीमा में न होना पाया गया। बसों में अग्निशमन यंत्र, मेडिकल बॉक्स, ओवरलोडिंग आदि की जांच की गई। बसों में कमी पाई जाने पर चालानी कार्रवाई करते हुए 18 बसों पर 62 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया। उन्होंने बताया कि आरटीओ जांच दल की चेकिंग एवं परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाली बसों पर चालानी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




