शिक्षा

पुरस्कार वितरण के साथ छात्रों को दी गई विदाई

Share

 

 

भौंरासा। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौंरासा में वार्षिक गतिविधियों के पुरस्कार वितरण के साथ कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार जोशी, विशेष अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष जयसिंह राणा एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ राजेंद्र चौधरी ने की। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन व वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय जोशी ने अपने उद्बोधन में पुरस्कार प्राप्त सभी छात्रों को बधाई देते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अधिक मेहनत एवं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि कठिन परिश्रम कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है। किसी भी क्षेत्र में लगन एवं मन लगाकर कार्य करेंगे तो सफलता निश्चित मिलती है। साथ ही सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अतिथि नगर परिषद उपाध्याय जयसिंह राणा के द्वारा भी सभी बच्चों को बधाई दी गई। प्राचार्य डॉ. चौधरी ने मुख्य अतिथि एवं अतिथियों का बेज लगाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

साथ ही सुरेश चावड़ा व मथुरालाल राठौर, बाबूलाल मालवीय का शाल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गणेश गिरी गोस्वामी ने किया। विद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन शिक्षक नरेन्द्र सिंह परमार ने किया। इस अवसर पर राजेश निगम, मनीष कुमार लाहोटी, प्रवीण परमार, रचना पंवार, सरोज कुमरावत, प्रीति दीक्षित, रंजना, साकीर खान, नवीन परमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार जया वर्मा ने माना।

Back to top button