विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने किया रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन

देवास। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार तथा जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) अजय मिश्रा एवं डाइट प्राचार्य अक्षयसिंह राठौर के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय गणित, विज्ञान, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मॉडल प्रदर्शनी के साथ-साथ लघु नाटिका, सोलो सांग, पर्यावरण गीत एवं विचार संगोष्ठी जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शाला स्तर एवं जनशिक्षा केन्द्र स्तर से चयनित 70 विद्यार्थियों ने अपने संरक्षक शिक्षकों के साथ सहभागिता कर नवाचार, वैज्ञानिक सोच एवं सामाजिक चेतना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सहायक संचालक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रमिला डावर, बीआरसी किशोर वर्मा एवं नाविम क्रमांक-1 संकुल प्राचार्य कृष्णकांत मिश्रा ने मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया।

विजेताओं की सूची-
गणित विषय: आराधना मालवीय, विद्या झाला
विज्ञान विषय: अमन वास्केल, राजनंदिनी झाला
पर्यावरण विषय: लक्ष्मी झाला, जुनेद शेख
सामाजिक विज्ञान:
इतिहास – हंसराज पंवार, आरती गोस्वामी
भूगोल – सायना शेख, अंकित प्रजापत
राजनीति विज्ञान – इसिका कहार, हर्ष किटोदिया
पर्यावरण गीत: सचिन, सानिया शेख
विचार संगोष्ठी: आराधना मालवीय, वरिष्ठा सोलंकी
लघु नाटिका:
प्रथम – शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-3
द्वितीय – शासकीय माध्यमिक विद्यालय टिगरिया सांचा
सभी विजेता विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। प्रतियोगिता का निर्णायक दायित्व बीएसी कीर्ति तेलंग, रईस मंसूरी, गगन तिवारी एवं गिरधर त्रिवेदी ने निभाया। कार्यक्रम का संचालन बीआरसी किशोर वर्मा ने किया, जबकि प्रतियोगिता प्रभारी रईस मंसूरी ने आभार व्यक्त किया।




