राजनीति

प्रदेश संगठन मंत्री ने किया ‘मन की बात’ का श्रवण

Share

 

कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने का लिया संकल्प

देवास। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ ने एक बार फिर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और राष्ट्रसेवा का भाव जगाया।

इसी क्रम में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा देवास जिले की हाटपिपलिया विधानसभा अंतर्गत क्षिप्रा मंडल के बूथ क्रमांक 29 पर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।

कार्यक्रम के दौरान हितानंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ न केवल संवाद का माध्यम है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्र निर्माण के लिए सतत कार्य करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, क्षिप्रा मंडल अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जनसंपर्क को और व्यापक बनाने पर भी चर्चा की गई। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार द्वारा दी गई।

Back to top button