सेवा दल ने मनाया स्थापना दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान

देवास। कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह दरबार के नेतृत्व में जवाहर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सेवा दल का 102वां स्थापना दिवस मनाया गया।
सर्वप्रथम पार्टी का ध्वज फहराया गया, वहीं सलामी देकर एकता, सदभाव की शपथ दिलाई गई। इसी के साथ सेवा दल में काम करने वाले प्रेम पटेल और गोविंद मलतारे का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, मनीष चौधरी, मनोज राजानी, प्रदीप चौधरी, शौकत हुसैन, रोशन रायकवार, सुधीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।
स्थापना दिवस पर संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि सेवा दल कांग्रेस की रीढ़ है। सेवादल ने अनुशासन के साथ कांग्रेस पार्टी में काम करते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज देवास कांग्रेस सेवा दल की चर्चा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में भी होती है, यह बहुत ही गर्व की बात है। कार्यक्रम का संचालन सेवा दल के शहर अध्यक्ष राधा किशन सोलंकी ने किया एवं आभार गुलाब सिंह ठाकुर ने माना।
इस अवसर पर पोपसिंह परिहार, दिलीप सिंह, प्रतीक शास्त्री, रूपेश कल्याने, ईशान राणा, मंसूर शेख, महेश राजपूत, नरेंद्र यादव, कल्याणसिंह पवार, अनिल नागर, जयप्रकाश मालवीय, राहुलसिंह दरबार, वीरेंद्रसिंह दरबार, सचिन बना, भेरूसिंह सोलंकी, सुभाष यादव, हेमराज पटेल, बबलू दरबार, सुरेश रावत, रविन्द्र सोनी, सुरेश चौबे, दिनेश खरोदे, अनिल गोस्वामी, चंद्रपालसिंह, ओम राठौड़, रुदन सिंह, विलास पटेल, सुजीत सांगते उपस्थित थे।




