देवास में युवा शक्ति का संगम, युवक कांग्रेस की बैठक में दिखी संगठनात्मक मजबूती

देवास। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से युवक कांग्रेस की प्रथम जिला स्तरीय बैठक का आयोजन अमर मोहिनी गार्डन, उज्जैन रोड पर किया गया।
इस बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण नजर आया।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी शिवी सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया के प्रथम नगर आगमन पर जिला स्तरीय युवक कांग्रेस की बैठक हुई।
युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष किशोर चौहान, विधानसभा अध्यक्ष हर्षद प्रताप सिंह गौड़, प्रशांत चौहान, वीरेंद्र सेंधव, चेतन मीणा ने प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, जिला शहर अध्यक्ष प्रयास गौतम, जिला ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी, पूर्व शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर का स्वागत किया। युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव इरफान मदनी, सचिव राहुल राजपूत, विधानसभा उपाध्यक्ष अतुल सिंह, रोहित अंधेरिया, अमन, जिला महासचिव यशवन्त कुशवाह, कुलदीप गुर्जर, नकुल पटेल, कृष्णपाल सेंधव, ब्लाक अध्यक्ष अजय (बंटू) जायसवाल, मनीष परमार, सरताज राणा, अराफात हुसैन, योगेश सोलंकी, पृथ्वीराज सिंह, अतुल सिंह, समरोज पठान ने संभाग प्रभारी जावेद पटेल, जिला प्रभारी रेणुका गांधी, जिला सहप्रभारी अमनदीप सिंह का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव हर्षराज सिंह राठौड़ ने किया। कार्यक्रम में नवागत कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नीरज नागर, ईशान राणा, प्रतीक शास्त्री, रूपेश कल्याणे, ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह का स्वागत अतिथियों ने किया।
युवक कांग्रेस जिला प्रभारी रेणुका गांधी ने बताया कि आज भी पूर्व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ समस्त युवाओं को निरंतर एक परिवार की तरह जोड़े हुए हैं। युवक कांग्रेस टीम को निरंतर बढ़ाते जा रहे हैं।
युवक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर चौहान ने कहा कि हमेशा एक संरक्षक की तरह युवक कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव, जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) मनीष चौधरी व युवक कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ का सहयोग मिलता रहा है। आज के कार्यक्रम की पूरी बागडोर दोनों ने संभाली है।
प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने युवक कांग्रेस देवास की टीम को चलो पंचायत कार्यक्रम को तेजी देने की बात कही। साथ ही अपने उद्बोधन में कहा कि अपने क्षेत्रीय BLO अधिकारी के साथ अपने आसपास के लोगों के नाम मतदाता सूची में अधिक से अधिक संख्या में जुड़वाए।
कार्यक्रम में कृपाल मकवाना, इरफान पटेल, नरेश बैरागी, हर्षद प्रताप (टोनी) सिंह,अभिषेक चौहान, अरुण बराया, रोहित डांगी, मंजीत ठाकुर, अमन पाटीदार, अंकित खरे, रियाज नागौरी, रोहित पटेल, आनंद सिंह आदि युवक कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




