प्रथम नियुक्ति से वरिष्ठता की मांग पर संयुक्त मोर्चा व NMOPS का सामूहिक उपवास

देवास। प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने की मांग को लेकर शुक्रवार को देवास जिलेभर में संयुक्त मोर्चा एवं NMOPS द्वारा सामूहिक उपवास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम NMOPS के राष्ट्रीय आह्वान पर आंदोलन के द्वितीय चरण के अंतर्गत सम्पन्न हुआ। जिला मुख्यालय से लेकर सभी ब्लॉकों तक शिक्षकों ने सामूहिक रूप से उपवास रखकर सरकार से न्यायपूर्ण निर्णय की मांग की।
NMOPS जिला संयोजक हुकम सिंह चावड़ा ने कहा, कि मध्यप्रदेश में प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसके अभाव में हमें किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए हम सरकार से आग्रह करते हैं कि शीघ्र ही प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ प्रदान किया जाए।
संयुक्त मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारी हिमरत सिंह तोमर ने जानकारी दी कि देवास जिले के सभी ब्लॉकों में आज उपवास का आयोजन किया गया। बागली में कार्यक्रम का नेतृत्व वारिस अली एवं देवेंद्रसिंह बैस ने किया। सोनकच्छ में महेंद्रसिंह भाटी एवं ज्योति वाडेकर ने जिम्मेदारी संभाली।कन्नौद में नेतृत्व अखिलेश पंचोली ने किया। खातेगांव में रामनिवास परमार ने मोर्चा संभाला। टोंकखुर्द में आयोजन का नेतृत्व धर्मेंद्र सेंगर ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे जिनमें प्रमुख रूप से हजारीलाल चौहान, सहज सरकार, पुरुषोत्तमसिंह सिसोदिया, साबिर शेख, दिनेश चौधरी, जितेंद्र मालवीय, विनोद सिंह नामदेव, सुनील कुमावत, रामलखन चौहान, मनोज बैरागी, दिनेश व्यास, राजेश मालवीय, संजय सिंह गुर्जर, मुरलीधर सेम, मनोज सोनी, स्वाति पंड्या, ज्योति वाडेकर, हंसा चौधरी, नीला रायकवार, प्रेमलता परमार, सुनीता राणा सहित अनेक कार्यकर्ता व कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकस्वर में यह मांग दोहराई कि राज्य सरकार उनकी “प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता” संबंधी मांग को तत्काल मानकर आदेश जारी करे।




