क्राइम

ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 सटोरिए गिरफ्तार

Share

 

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने शनिवार को अवैध सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। नया टिगरिया रोड रसुलपुर बायपास के पास दबिश देकर पुलिस ने पांच आरोपियों को सट्टा पर्ची लिखते और खेलते हुए रंगेहाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से नगद 2715 रुपए और सट्टा पर्चियां जब्त की गईं।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा संगठित अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु सम्‍पूर्ण जिले में “ऑपरेशन प्रहार” प्रारंभ किया गया है। इसके अंतर्गत अवैध जुआ/सट्टे के अपराध में संलिप्‍त बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 24 अगस्त को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नया टिगरीया रोड रसुलपुर बायपास के पास कुछ व्यक्ति अवैध रुप से सट्टा लिख रहे हैं। जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी की।

आरोपी नौशाद शाह उम्र 38 साल निवासी मल्हार कालोनी, इंसाफ खान उम्र 55 साल निवासी मल्हार कालोनी, निशार खान उम्र 68 साल निवासी जोशीपुरा, जफर शेख उम्र 32 साल निवासी जोशीपुरा एवं अशफाक शेख उम्र 37 साल निवासी जोशीपुरा देवास को सट्टा पर्ची लेख करते व सट्टा खेलते हुए पकड़ा। उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा अंक पर्चीया, 2715 रुपए नगदी जब्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री चौरसिया, उनि मलखान सिंह भाटी, गणेशराम बामनिया, प्रआर मोहन वसुनिया, राजेश गरवाल, विनोद डोडियार, आर लक्ष्मीकांत, नरेन्द्र, अजय जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button