स्पोर्टस

राज्य तैराकी प्रतियोगिता में सक्षम का चयन

Share

शिप्रा। तरण पुष्कर कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पर जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 80 तैराकों ने हिस्सा लिया।

शिप्रा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान खिलाड़ी सक्षम नागर ने अंडर 14 आयु वर्ग के फ्री स्टाइल स्पर्धा में रजत पदक अर्जित किया।

सक्षम क्षिप्रा जिला देवास के पहले ऐसे तैराक हैं, जो कि राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य तैराकी प्रतियोगिता 30 मई से खंडवा में आयोजित की जाएगी।

खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर जिला तैराकी संघ के सचिव ओपी जगावत, सौरभ कहार, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी, कॉर्डिनेटर हेड सपना मैडम, खेल व युवक कल्याण विभाग देवास ब्लॉक समन्वयक यूनुस खान, क्षिप्रा ग्रामीण युवा केंद्र खेल प्रभारी राजेश बराना प्रजापति, कोच सचिन शर्मा, निखिल सर, स्कूल के खेल अधिकारी राजीव चौहान ने बधाई दी।

Back to top button