राजनीति

आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया

Share

 

– एक माह तक सतत चलेगा सदस्यता अभियान

देवास। आम आदमी पार्टी द्वारा राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशन में एवं प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत देवास में प्रदेश सह सचिव सुनीलसिंह ठाकुर के नेतृत्व में शहर में सदस्यता अभियान चलाया गया।

सदस्यता अभियान का शुभारंभ पीठा रोड से किया गया। लगभग दो दर्जन लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ली गई। पूर्व शहर अध्यक्ष सलमान सदर ने बताया, कि सदस्यता अभियान लगभग एक माह तक चलाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष सलमान सदर, दीपक मालवीय, कन्हैयालाल दांगी, शकील शेख, सादिक खान, सुनील चौहान, अयुब खान, आरपी झाला, मेहरबानसिंह चौहान, डॉ. सादिक बासीर शेख़, सूरज राठौड़ आदि उपस्थित थे। यह जानकारी पूर्व शहर अध्यक्ष सलमान सदर ने दी।

 

Back to top button