प्रशासनिक

पंडित कुमार गंधर्व समारोह के दूसरे दिन विख्यात संगीत कलाकार मधुमिता नकवी, सत्‍येन्‍द्रसिंह सोलंकी और रतन मोहन सिंह शर्मा ने प्रस्‍तुति दी

Share

 

देवास। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के लिए उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी भोपाल द्वारा जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम देवास के सहयोग से पण्डित कुमार गंधर्व की स्मृति में मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित दो दिवसीय पण्डित कुमार गंधर्व समारोह के दूसरे दिन विख्यात संगीत कलाकार मधुमिता नकवी भोपाल द्वारा गायन, सत्‍येन्‍द्रसिंह सोलंकी भोपाल द्वारा संतूर और रतन मोहन सिंह शर्मा मुंबई द्वारा गायन की प्रस्‍तुति दी गई।

Kumar gandharv samaroh

समारोह में डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्सेना, पीओ डूडा स्मिता रावल, संस्‍कृति विभाग के अधिकारी, पण्डित कुमार गन्धर्व की पुत्री कलापनी कोमकली एवं श्रोतागण उपस्थित थे।

Kumar gandharv samaroh

उल्लेखनीय है, कि समारोह के पहले दिन विख्यात संगीत कलाकार मंजरी आलेगांवकर पुणे द्वारा गायन, राजेन्‍द्र विश्‍वरूप ग्‍वालियर द्वारा सुरबहार, सुखदेव चतुर्वेदी मुम्‍बई द्वारा ध्रुपद गायन की प्रस्‍तुति दी गई थी।

Back to top button