राजनीति

आप पार्टी ने किया बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Share

देवास। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश सह सचिव सुनीलसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं आप नेता सलमान सागर के नेतृत्व में उज्जैन चौराहा पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। आप नेता दीपक मालवीय ने बाबा साहब के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर रवींद्र उपाध्याय, सादिक खान, डॉ. आरपी झाला, सूरज राठौड़, सुनील चौहान, जाकिर खान, मेहरबान सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी जाकिर खान ने दी।

Back to top button