राजनीति

मध्यप्रदेश की युवा नीति के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका- प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार

  • भाजयुमो जिला कार्यसमिति में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष पंवार, भाजयुमो देवास द्वारा संपन्न कार्यक्रमों की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

देवास। भारत माता को परम वैभव पर ले जाने हेतु भाजपा के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकारें कृत संकल्पित हैं। आगामी दिवस में मध्यप्रदेश की “युवा नीति” लागू होना है, जिसके निर्माण में महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी युवाओं की रहने वाली है, क्योंकि इसका निर्माण युवाओं द्वारा दिए गए सुझाओं के आधार पर होगा, इसलिए सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में “खिलता कमल” एवं “खेलेगा मध्यप्रदेश” का आयोजन मंडल से लेकर प्रदेश स्तर पर दिसंबर और जनवरी माह में होगा। युवा नीति हेतु युवा मोर्चा एक ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगा, जिसके सुझावों को शामिल कर युवा दिवस पर सरकार इसे जारी करेगी।

उक्त विचार भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने हाटपीपल्या के वीर सावरकर सभागृह में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने बताया कि भाजयुमो देवास की एक दिवसीय जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने “राजा शकतसिंह शक्तावत” हाल में युवा मोर्चा जिला देवास द्वारा किए गए कार्य एवं कार्यक्रमों से संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष सोनी, महामंत्री महेंद्र पवार एवं प्रीतमसिंह सोलंकी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष पंवार का क्षिप्रा, पालनगर बायपास चौराहे, राजोदा, सिरोल्या, बरोठा, नेवरी में बरोठा फाटा पर तुलादान, नेवरी, लिंबोदा सहित हाटपिपल्या में स्वागत किया गया। हाटपीपल्या स्थित पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी की प्रतिमा पर वैभव पंवार ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

देवास जिले का मध्यप्रदेश की राजनीति में विशेष स्थान- राम सोनी

जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम सोनी ने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में देवास जिले का विशेष स्थान है। एक ओर जहां राजनीति में संत की उपाधि से प्रसिद्ध आदरणीय कैलाश जोशी जी की जन्म स्थली हाटपीपल्या है, वही देवास रियासत के महाराज श्रीमंत तुकोजीराव पवार युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। आप आज जो युवा मोर्चा देख रहे हैं, कहीं ना कहीं पूर्व में रहे नेतृत्व का ही प्रतिफल है।

युवाओं में लक्ष्य को अर्जित करने की अद्वितीय क्षमता- राजीव खंडेलवाल

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने कहा कि भाजयुमो देवास के कार्यकर्ताओं में काम करने की एक अलग क्षमता है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है, कि जिले का एक-एक कार्यकर्ता राम सोनी के नेतृत्व में पूरी तन्मयता के साथ काम करेगा एवं प्रदेश नेतृव द्वारा दिए गए कार्यक्रमों से कार्यकर्ता की क्षमता का विकास होता है। सरकार की योजनाएं व नीतियों को नीचे तक ले जाने का काम भी युवा कार्यकर्ता करता है।

युवा तरुणाई भविष्य का नेतृत्व हैं- आशीष शर्मा

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की रीति और नीति बहुत स्पष्ट है। जो आज सामने बैठे हैं, कल वह मंच पर होंगे, जो आज मंच पर है कल वो सामने बैठेंगे। आमजन अापमें भविष्य का नेतृत्व देखता है, इसलिए आप सभी कार्यकर्ता आचरण, व्यवहार एवं पूर्ण मन से पार्टी का कार्य करेंगे तो स्वयं का विकास स्वत: हो जाएगा।

युवा मोर्चा फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में भाजपा की ताकत- मनोज चौधरी

विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में युवा मोर्चा हमेशा हर मोर्चे पर सामने खड़ा होता है और पार्टी को पूर्ण विश्वास होता है कि जो जिम्मेदारी हम युवा मोर्चा कार्यकर्ता को सौंपेंगे, उसमें प्रत्येक कार्यकर्ता शत-प्रतिशत खरा उतरेगा, जिसका उदाहरण मैंने उपचुनाव में देखा। मैंने उपचुनाव लड़ा तो युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर पार्टी के लिए काम करता रहा और उसी का परिणाम है कि उपचुनाव में ऐतिहासिक विजय हुई। जिला कार्यसमिति बैठक को जिला महामंत्री पोपेंद्रसिंह बग्गा एवं मनीष सोलंकी ने भी संबोधित किया।

बैठक में ये भी रहे उपस्थित थे-

बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उज्जैन संभाग प्रभारी गंगा पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं संभाग सह प्रभारी जयंतराव गरुड़, भाजयुमो जिला प्रभारी प्रखर दवे, प्रदेश कार्यालय मंत्री विवेक शर्मा, प्रदेश सोशल एवं आईटी प्रभारी अंकित आर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजतपालसिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण राठौर, कमल यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवानसिंह उदावत एवं देवकरण कारपेंटर, युवा मोर्चा हाटपीपल्या मंडल अध्यक्ष शुभम तंवर एवं रायसिंह सेंधव उपस्थित रहें। संचालन जिला उपाध्याक्ष संदीप गुर्जर ने किया। आभार महामंत्री प्रीतमसिंह सोलंकी ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button