प्रत्येक नागरिक राष्ट्र धर्म का पालन कर देश में शांति और सौहार्द कायम करें- श्री ठाकुर

देवास। आम आदमी पार्टी द्वारा ईद पर सीनियर शहर काजी नुमान अहमद अशरफी का पुष्पमालाओं से सम्मान कर एक-दूसरे को ईद की शुभकामना दी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव सुनील सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा, कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र धर्म का पालन कर देश में शांति और सौहार्द कायम करना चाहिए, जिससे देश मजबूत होगा। आपसी प्रेम भाईचारा कायम रहें। इसी के साथ आम आदमी पार्टी देवास ने ईदगाह मस्जिद राधागज भोपाल चौराहा पर मुस्लिम भाइयों के साथ ईद मिलन समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर प्रदेश सह सचिव सुनीलसिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जाकिर खान, जिला सह सचिव दिपक मालवीय, सलमान सदर, शकील शेख, डा. सादिक बसीर शेख, मेहरबान सिंह चौहान, डा. आरपी झाला, सादिक खान पेंटर, मुबारिक ख़ान, दिलशाद शेख़, फतेह मोहम्मद शेख, सुनील चौहान, कन्हैयालाल दांगी, सूरज राठौड़, संतोष लोहाना, इमरान खान आदि उपस्थित रहे. उक्त जानकारी आप नेता पूर्व शहर अध्यक्ष सलमान सदर ने दी।




