क्राइम
बोर्ड परीक्षा पेपर लीक की झूठी एवं भ्रामक खबर फैलाने वाले को जेल भेजा

देवास। बोर्ड परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की झूठी और भ्रामक खबर फैलाने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।
एसडीएम टोंकखुर्द कन्हैयालाल तिलवारी ने बताया कि विशाल लाठिया, निवासी टोंकखुर्द द्वारा परीक्षा केंद्र के बाहर अफवाह फैलाकर शांति भंग करने का प्रयास किया गया। इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार न्यायालय ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया।
एसडीएम तिलवारी ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। झूठी खबर फैलाने और परीक्षा केंद्रों पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने सभी से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और यदि किसी को ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें।




