युवा शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार कल देवास में

– शिवाजी जयंती पर निकलने वाली युवा क्षत्रिय मराठा समाज की यात्रा में होंगे शामिल
देवास। शिवाजी जयंती पर 19 फरवरी को युवा शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार देवास के प्रवास पर रहेंगे।
शिवसेना देवास जिला प्रवक्ता संजू भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 3 बजे देवास में रेस्ट हाउस मीठा तालाब पर पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ में मुलाकात करेंगे। शाम 5:20 बजे कलेक्टर ऋतुराज सिंह से कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात करेंगे और देवास शहर में माता टेकरी है। यहां पर मुख्यमंत्री द्वारा शराबबंदी की घोषणा नहीं की गई, जिससे देवास शहर की धार्मिक जनता आहत है। देवास को धार्मिक नगरी घोषित करने एवं शराबबंदी की मांग को लेकर चर्चा करेंगे।
सभी पदाधिकारी के साथ में प्रदेश अध्यक्ष श्री सोनार शिवाजी पार्क पहुंचकर शिवाजी महाराज की जयंती पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से सयाजी द्वार पर क्षत्रिय युवा मराठा समाज के द्वारा निकलने वाली शिवाजी जयंती पर भव्य शौर्य यात्रा में शामिल होंगे।
शिवसेना देवास जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने सभी पदाधिकारी व शिवसैनिकों को उपस्थित रहने का आग्रह किया है।




