प्रशासनिक
होटलों/रेस्टोरेंट पर घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग करने वालों पर की कार्रवाई

देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने निर्देश दिए हैं, कि जिले में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं होटलों पर घरेलू सिलेंडरों का उपयोग करने वालों कार्रवाई करें। इसी के तारत्मय में जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं होटलों पर कार्रवाई की गई।
जिला आपूर्ति अधिकारी शालू वर्मा ने बताया, कि कलेक्टर श्री सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक दुरूपयोग होटल/रेस्टोरेन्ट में करने की जांच गत दिवस की गई। जांच में 5 प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेन्डरों का व्यावसायिक दुरूपयोग किए जाने पर कार्यवाही करते हुए 5 घरेलू उपयोग के गैस सिलेन्डर जब्त किए गए हैं।
इन प्रतिष्ठानों से जब्त किए घरेलू सिलेंडर-
कार्रवाई के दौरान कन्नौद के प्रतिष्ठान/होटलों में राजस्थान कचौरी, जय भवानी सुपर चाय, महाकाल टी स्टॉल, मां लक्ष्मी दूध डेयरी, साई कृपा चाय सेंटर पर जब्त की गई। उक्त प्रतिष्ठानों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत कर संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




