क्राइम

ऑपरेशन प्रहार: जुआ फड़ पर छापा, 5 लाख रुपए नगद सहित एक करोड़ का माल जब्त

Share
  • देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते हुए 18 गिरफ्तार

देवास। संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए देवास पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना बरोठा पुलिस ने ग्राम गुराड़िया में ओम गुर्जर के खेत पर बने मकान पर छापा मारते हुए 18 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से करीब 5 लाख रुपये नगद, 4 चार पहिया वाहन, सात दो पहिया वाहन, 17 मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित कुल 1.10 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की।

गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई-

देवास जिले में अपराधियों पर अंकुश लगाने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना बरोठा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, कि ग्राम गुराड़िया में ओम गुर्जर के खेत पर अवैध जुए का संचालन किया जा रहा है। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन, उप पुलिस अधीक्षक (L-R) संजय शर्मा के निर्देशन और थाना प्रभारी बरोठा प्रदीप राय व थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस अमित सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

dewas crime news

देर रात दी दबिश-

पुलिस की विशेष टीम ने देर रात दबिश देकर 18 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई है। देवास पुलिस ने स्पष्ट किया है, कि अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऑपरेशन प्रहार के तहत निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

dewas news

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

1. आमीन कुरैशी उम्र 32 साल निवासी नई आबादी।

2. अजय सांगते उम्र 28 साल निवासी नई आबादी।

3. रेहान खोखर उम्र 28 साल निवासी मोमन टोला।

4. इम्तियाज अंसारी उम्र 32 साल निवासी जबरन कालोनी।

5. जाकिर कुरैशी उम्र 35 साल निवासी पठानकुंआ।

6. उस्मान शेख उम्र 26 साल निवासी रविशंकर शुक्ल नगर गजरा गियर्स।

7. इमरान शेख उम्र 36 साल निवासी फौजी नगर।

8. अकबर खां उम्र 42 साल निवासी नौशराबाद कालोनी।

9. शाहनवाज कुरैशी उम्र 32 साल निवासी पुराना बस स्टैंड।

10. शकील खां उम्र 28 साल निवासी लक्ष्मी मंदिर के पास हाटपीपल्या।

11. सचिन मौर्य उम्र 26 साल निवासी लक्ष्मीबाई मार्ग रेवाबाग।

12. परवेज खान उम्र 34 साल निवासी शालीनी रोड देवास।

13. अयान खां उम्र 26 साल निवासी चूड़ी बाखल।

14. वसीम नागौरी उम्र 27 साल निवासी एबी रोड देवास।

15. अब्दुल हनीफ उम्र 37 साल निवासी पठानकुआं।

16. आशिक खां उम्र 32 साल निवासी पत्थर गुराड़िया।

17. बबलू शाह उम्र 26 साल निवासी 31 बड़ा बाजार।

18. अंसार शेख उम्र 38 साल निवासी गजरा गियर्स देवास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button