क्राइम

डायल 100 की त्वरित कार्रवाई, शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर पाया काबू

Share

Dial 100

देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर डायल 100 को त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

इसी कड़ी में थाना पीपलरवां अंतर्गत ग्राम कुमरिया बनवीर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना पर Dial 100 ने तुरंत मदद पहुंचाई।

घटना में फ्रीज में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम, जिसमें प्रधान आरक्षक वीएस राणा और पायलट गोविंद प्रजापति शामिल थे, तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

पुलिस की अपील-
देवास पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर तुरंत Dial 100 पर संपर्क करें। पुलिस की यह सेवा जनता की सुरक्षा और मदद के लिए हर समय तत्पर है।

सराहना की-
डायल 100 के समय पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने सराहना करते हुए कहा कि यह घटना पुलिस की तत्परता और डायल 100 की उपयोगिता का उत्कृष्ट उदाहरण है। समय पर कार्रवाई होने से बड़े नुकसान को कम किया गया। पुलिस अधीक्षक ने डायल 100 की टीम की सराहना की और इसी प्रकार नागरिकों की मदद करते रहने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button