राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने स्वर्ण एवं आध्या तिवारी ने जीता रजत पदक

देवास। राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता गुजरात के अहमदाबाद में चल रही है। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की टीम ने रजत पदक हासिल किया। इसके बाद सिंगल्स में भी मप्र की ओर से देवास के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल किए। सोमवार को मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस सिंगल्स में जय मीणा ने स्वर्ण पदक और आध्या तिवारी ने रजत पदक हासिल किया। कोच विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते ने बताया कि मध्यप्रदेश की टीम का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा है। सिंगल्स में भी हमारे खिलाड़ियों ने नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का समापन 12 अक्टूबर को होगा। उल्लेखनीय है कि देवास के जय मीणा लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन करते आ रहे हैं। पूर्व भी इन्होंने प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल किए हैं। इन खिलाड़ियों को कोच सुदेश सांगते का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। कोच के मार्गदर्शन में ये खिलाड़ी खेल की बारीकियों को सीखकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते आ रहे हैं।



