मारपीट संबंधी मामले में 5 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार


– ऑपरेशन हवालात के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
देवास। थाना टोंकखुर्द पुलिस के द्वारा मारपीट संबंधी मामले में लगभग 5 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी राहुल पिता लाखन उम्र 22 साल निवासी कंजर डेरा ग्राम सामगी थाना टोंकखुर्द जिला देवास को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर भेजा जेल।
जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा 1 नवम्बर से सम्पूर्ण जिले में ऑपरेशन हवालात की शुरूआत की गई है। इसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में थाना टोंकखुर्द में धारा 323, 294, 506 भादवि के उक्त प्रकरण का आरोपी 5 वर्षों से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीरसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी टोंकखुर्द आलोक सोनी के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी। जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्यनशील थी।
21 दिसंबर को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली फरार स्थाई वारंटी को टोंकखुर्द जिला देवास में देखा गया है। इस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया। उक्त टीम ने सफलतापूर्वक फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
उल्लेखनीय है, कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्बर 2024 से आज दिनांक तक 107 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिन पर कुल 30,000 रुपए का इनाम उद्घोषित था।
पुलिस कप्तान द्वारा उक्त उल्लेखनीय उपलब्धि पर थाना प्रभारी एवं टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की।




