क्राइम

धन तलाव घाटी पर ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराया

Share

Dial 112

घायल व्यक्ति को डायल-112 एफआरव्ही ने पहुंचाया अस्पताल

देवास। थाना कांटाफोड़ क्षेत्र में धन तलाव घाटी पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया।

इस घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को गुरुवार को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही को तुरंत मौके पर भेजा गया। डायल-112 के स्टाफ सैनिक बाबूलाल देवड़ा और पायलट वीरेंद्र काकोड़िया घटनास्थल पर पहुंचे।
घटना में अकरम पिता शौकीन उम्र 36 वर्ष निवासी कन्नौद घायल हो गए थे।

डायल-112 एफआरव्ही के स्टाफ ने घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु शासकीय अस्पताल कन्नौद पहुंचाया, जहां घायल अकरम का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button