• Thu. Aug 14th, 2025

    जैव विविधता प्रतियोगिता में सीएम राइज के विद्यार्थियों को मिली सफलता

    ByNews Desk

    Oct 6, 2022
    Share

    देवास। शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राइज मॉडल स्कूल के विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। गत दिवस जैव विविधता प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर पुरस्कार प्राप्त किए। यह प्रतियोगिता एक से सात अक्टूबर तक मनाए जा रहे वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत जैव विविधता बोर्ड मप्र शासन द्वारा आयोजित कराई गई।

    मप्र राज्य जैव विविधता क्विज 2022 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सीएम राइज मॉडल स्कूल की रोशनी शेख, लता वादके और हर्षित पाटिल ने भाग लिया। जैव विविधता प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। पहले चरण में लिखित परीक्षा हुई। इसमें सीएम राइज स्कूल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरस्कार के रूप में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं 1500 रुपए प्रदान किए गए। द्वितीय चरण में मौखिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सीएम राइज की कक्षा 11वीं की छात्रा रोशनी शेख ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन निशा नागर एवं रविशंकर गौतम ने किया। प्रतियोगिता के दौरान उप वन मंडल अधिकारी संतोषकुमार शुक्ला, डिप्टी रेंजर किशन कुरील, किरण राठौर, नेहा शर्मा, रितु सिसौदिया, कविता कौर, रवि तिवारी, संजय चौधरी, कमलकिशोर परमार, शिव बहादुर मौर्य आदि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को प्राचार्य देवेंद्र बंसल सहित स्टाफ ने बधाई दी।

     

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *