क्राइम

युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

crime news

  • आरोपी ने पीड़िता को काम कर घर लौटते समय किया परेशान

देवास। पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता को काम से घर लौटते समय आरोपी ने परेशान किया और छेड़छाड़ की थी। औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार बुधवार को देवास निवासी 19 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी सचिन उर्फ गोलू पिता मंगेश जोशी निवासी सुनवानी रोड क्षिप्रा ने छेड़छाड़ कर कन्धे पर हाथ रखने व घर छोड़ने का बोलकर छेड़खानी की। फरियादी की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने आरोपी के विरूद्ध शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीरसिंह भदौरिया एवं देवास नगर पुलिस अधीक्षक दीशेष अग्रवाल ने कार्रवाई करने हेतु थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को निर्देशित किया था। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र ने उक्त आदेश के पालन में आरोपी सचिन उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। अपराध में पूछताछ हेतु पुलिस रिमांड लिया गया है। पुलिस द्वारा महिलाओं के विरूद्ध छेड़खानी, अत्याचार करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सराहनीय कार्य- निरीक्षक शशिकांत चौरसिया थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र, उप निरीक्षक चांदनी गौड़, प्रधान आरक्षक तेजसिंह, महिला आरक्षक मनीषा मीणा की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button