क्राइम

जिलाबदर आदेश का उल्लंघन कर जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार

Share

Dewas crime news

– ऑपरेशन पवित्र के तहत देवास पुलिस की कार्रवाई

देवास। जिला पुलिस द्वारा ऑपरेशन पवित्र के अंतर्गत जिलाबदर आदेश द्वारा निश्चित समयावधि हेतु ज़िले की सीमा से बाहर किए जाने हेतु आदेशित किए गए बदमाशों के मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही है। जिले की सीमा में पाए जाने पर तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इसी अनुक्रम में थाना सिविल लाइन को मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी, कि थाना क्षेत्र का जिलाबदर दीपक पिता रमेशचन्‍द्र परमार उम्र 25 साल निवासी निमाड़ नगर इटावा देवास को ज़िले की सीमा के भीतर देखा गया है। जिस पर थाना प्रभारी ने तत्काल टीम बनाकर बताए स्थान पर दबिश दी एवं बदमाश को अपनी अभिरक्षा में लेकर जिलाबदर आदेश की शर्तों का उल्लंघन करने पर धारा-13,14 मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के अंतर्गत अपराध पंजीबध्द कर जेल भेजा गया।

नवागत पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने बताया कि जिला पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जो व्यक्ति जिलाबदर है वह जिलाबदर आदेशों का पालन करें व जिले की सीमा मे प्रवेश ना करें। उल्लंघन पाए जाने पर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 1 नवम्‍बर से प्रारंभ “ऑपरेशन पवित्र” के तहत आज दिनांक तक कुल 3 अनावेदक के विरुद्ध जिलाबदर का उल्लंघन किए जाने पर धारा-13,14 मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 का अपराध पंजीबध्द कर उन्हें जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button