शिक्षा

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए जिले की तीन छात्राओं के मॉडल चयनित

Share

Dewas news

देवास। राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जबलपुर में 11 व 12 सितंबर को किया जा रहा है। इसमें देवास जिले के तीन विद्यार्थियों के मॉडलों का चयन हुआ है।

प्रदर्शनी में माध्यमिक विद्यालय टिगरिया सांचा की आयुषी झाला का गणित विषय पर मॉडल कोण के प्रकार का है। इसी प्रकार कन्या माध्यमिक विद्यालय राधाबाई की छात्रा हर्षिता पिता नागेश ने सौरमंडल पर आधारित मॉडल तैयार किया है। माध्यमिक विद्यालय अगेरा की अमीना सोबालसिंह का सामाजिक राजनीतिक जीवन विषय पर आधारित मॉडल है।

ये छात्राएं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में अपने मॉडल का प्रदर्शन कर रही हैं। इनके मार्गदर्शन शिक्षक सज्जनसिंह वर्मा एवं संतोष मर्सकोले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button