बागली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट तथा द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बागली द्वारा सब जेल बागली में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया। इस दौरान जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बंदियाें को विधिक साक्षरता के बारे में बताते हुए विधिक सहायता से वकील नियुक्त करने की जानकारी दी। बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए भोजन, स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। सभी व्यवस्था सुचारू पाई गई। निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक रोहीदास पिकले एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा।
Check Also
Close




