राज्य

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ही रहें मौजूद, प्रतिनिधि नहीं होंगे मान्य -कलेक्टर संदीप जी.आर.

Share

Sagar news
सागर। कलेक्टर संदीप जी. आर. ने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसुनवाई में सभी जिलाधिकारी उपस्थित रहेंगे उनके प्रतिनिधि मान्य नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की मंशा अनुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित होती है, इस जनसुनवाई में सभी जिला प्रमुख समय के पूर्व जनसुनवाई स्थल पहुंचे और जिले से आने वाले व्यक्तियों की समस्याओं का निराकरण मौके पर ही करें।

उन्होंने कहा कि यदि जिला अधिकारी अनुपस्थित रहता है तो उसकी पूर्व से सूचना/ अनुमति कलेक्टर के द्वारा ली जाए। बगैर अनुमति के कोई भी जिलाधिकारी अनुपस्थित नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button