क्राइम

दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया प्रकरण

देवास। जवाहर नगर चौराहे पर बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान एबी रोड पर चक्काजाम भी किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है। जिस युवक की हत्या की गई वह संस्था राम राम का सदस्य था।

संस्था राम-राम के सदस्य विकास नगर निवासी कुणाल बैरागी पर रंजिश के चलते गोली चलाई गई। पुलिस रिपोर्ट अनुसार कुणाल बैरागी के भाई कपिल बैरागी से मिलने आनंद मंसारे और उनके साथी जिला जेल देवास गए थे। कपिल बैरागी जेल में विचाराधीन कैदी है। मुलाकात के दौरान जेल में राहुल पंवार ने कपिल बैरागी और उनके साथियों को धमकाया था। राहुल पंवार ने लैंडलाइन फोन का उपयोग करते हुए धमकी दी थी।

जेल से निकलने के बाद, कुणाल बैरागी और उनके साथी स्कार्पियो में सवार होकर जवाहर नगर होते हुए घर जा रहे थे। गाड़ी में उनके साथ शैलेन्द्र पंवार भी थे। जब वे जवाहर नगर चौराहे पर पहुंचे, तो अम्बरेश प्रशाद और उसके साथी भावेश झाला, शिव रघुवंशी और टीम टीम बना उर्फ कृष्णपाल सिंह ने उनकी कार रोकी। शुभम जो गाड़ी चला रहा था, उसने कार रोक दी।
सबसे पहले कुणाल बैरागी गाड़ी से उतरे और बातचीत के लिए अन्य लोग भी उतरे। तभी अम्बरेश प्रशाद ने कुणाल को सीने पर गोली मार दी। अम्बरेश ने पिस्टल को लोड कर भागते-भागते गोली चलाई और हवाई फायर भी किया। घटना के बाद कुणाल को घायल अवस्था में अपेक्स हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब 20 मिनट के इलाज के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल हो गया। अस्पताल चौराहा पर समर्थकों ने चक्काजाम भी किया। पुलिस की समझाइश पर चक्काजाम समाप्त किया गया। मामले में पुलिस ने
अम्बरेश प्रशाद, कृष्णपाल सिंह, शिव रघुवंशी और भावेश झाला पर हत्या के आरोप में बीएनएस की धारा 103 और 3 (2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button