क्राइम

राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही कटिंग की वारदात का पर्दाफाश

– 100 अधिकारी/कर्मचारियों के बल के साथ एसपी संपत उपाध्‍याय ने किया रात 3 बजे ऑपरेशन

– ग्राम धतुरिया कंजर डेरे पर एक साथ 8 टीमें बनाकर दी दबिश, पूरी रात चली सर्चिंग, अवैध ठिकानों को किया ध्वस्त

देवास। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही कटिंग की वारदात को देखते हुए पुलिस ने एसपी संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में रात करीब तीन बजे ऑपरेशन चलाया। इस दौरान कंजर डेरे पर सर्चिंग की। अवैध शराब निर्माण सहित सभी अवैध ठिकानों को ध्वस्त किया। वाहनों की तिरपाल काटकर उसमें से माल उड़ाने वाले व अन्य गतिविधियों में शामिल पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व भी पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया था। पुलिस के अभियान से अवैध धंधे करने वालों के हौसले पस्त हो रहे हैं।

एसपी संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में 11 जून की मध्यरात्रि को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरिनारायण बाथम के निर्देशन में 2 डीएसपी एवं 7 थाना प्रभारियों एवं लगभग 100 अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा 8 टीमें बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार कंजरों द्वारा की जा रही कटिंग की घटना के संबंद्ध में एक साथ ग्राम धतुरिया कंजर डेरे में दबिश दी गई। दबिश के दौरान 7 दो पहिया वाहन, 1 बोलेरो वाहन, 70 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं कोकसिंह उर्फ हीरालाल उम्र 70 साल निवासी धतुरिया रोड भैरवाखेड़ी थाना टोंकखुर्द देवास का लगभग 32 वर्ष पूर्व राजस्थान का स्‍थायी वारंटी को पकड़ा गया। कंजर समुदाय के कुल 30 घरों को चे‍क किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम-

निलेश पिता श्याम हाड़ा उम्र 35 साल निवासी धतुरिया रोड भैरवाखेड़ी थाना टोंकखुर्द देवास, राकेश सिंह उम्र 50 साल, श्याम पिता सीतम हाड़ा उम्र 70 साल, कोकसिंह पिता हरि सिंह उम्र 70, सावित्री बाई पति निलेश हाड़ा उम्र 30 साल को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button