• Sun. Jul 13th, 2025

    आज की बात: गूगल प्ले स्टोर की महत्वपूर्ण उपयोगी एप्स

    ByNews Desk

    Apr 30, 2024
    Google play storeGoogle play store
    Share

    Google play store में अनेक प्रकार के एप्स उपलब्ध हैं। लेकिन मेरे मत अनुसार भारत सरकार के सुरक्षित और उपयोगी एप्स ही मोबाइल में डाउनलोड करना चाहिए। ऐसे ही कुछ एप्स निम्नानुसार हैं –

    DIRGHAYU- यह एप वित्त मंत्रालय भारत सरकार का है। केंद्रीय एवं अखिल भारतीय सेवाओं के सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए यह बेहद उपयोगी एप है। इसमें पेंशन रिविजन आदि की भी जानकारी मिल जाती है।

    IRCTC- रेलवे, एअरोप्लेन या आईआरसीटीसी के पैकेज्ड टूर की बुकिंग के लिए यह एक सुरक्षित एप है। यह भारत सरकार का ही एप है।

    NEXTGEN Mparivahan- वाहन के रजिस्ट्रेशन के कागजात तथा ड्राइविंग लाइसेंस इसमें सुरक्षित save रहते हैं। चेकिंग के समय मोबाइल पर ही ये कागजात दिखाए जा सकते हैं जो मान्य हैं। यह भी भारत सरकार का एप है।

    SANCHARSATHI- यह भारत सरकार का एप है। इससे यह मालूम हो जाता है कि हमारे नाम से कितनी सिम एक्टिव हैं। इसके द्वारा सिम डिटेक्टिव भी कर सकते हैं। मोबाइल को खोजा जा सकता है।

    DIGILOCKER- यह भारत सरकार का बेहद उपयोगी एप है। इसमें शासन द्वारा जारी डाक्यूमेंट्स भी SAVE किए जा सकते हैं। यह मान्यता प्राप्त एप है।

    MAADHAAR- आधार कार्ड मोबाइल में सुरक्षित बना रहता है। भारत सरकार का यह एप भी अत्यंत उपयोगी है।

    MYCGHS- सीजीएचएस का यह एप महत्वपूर्ण है। इसमें कौन कौन सी दवाएं दी गई हैं, देखी जा सकती हैं। डिस्पेंसरी में एपाइंटमेंट भी इस एप द्वारा लिया जा सकता है।

    ABHA- वर्तमान समय में सभी केंद्रीय कर्मचारियों/अधिकारियों एवं अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए सीजीएचएस को आभा से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। आभा एप भारत सरकार का एप है। आभा एप से आभा नंबर प्राप्त हो जाता है। इसे डाउनलोड कर प्रिंट न भी लिया जाए तब भी आभा एप पर आभा कार्ड दिखाया जा सकता है जो मान्य होता है।

    इस तरह उक्त आठों एप हमारे लिए बेहद उपयोगी हैं। मैं इस सभी एप्स का उपयोग करता हूँ।

    जय हिंद- 
    अशोक बरोनिया,
    सेवानिवृत्त अधिकारी एवं साहित्यकार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *