क्राइम

पति-पत्नी में हुआ विवाद

  • पति आग में झुलसा, पत्नी भी घायल
  • पुलिस ने बयान लेकर मामले में शुरू की जांच

पुंजापुरा (बाबू हनवाल)। पति पत्नी में विवाद में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि पति आग में झुलस गया। झुलसे हुए पति को इंदौर रेफर किया गया है। पत्नी का हाटपीपल्या के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने बयान लिए हैं और जांच शुरू कर दी है। झुलसे हुए व्यक्ति ने पुलिस व चिकित्सक को अलग-अलग बयान दिए हैं।

पुलिस के अनुसार कांटाफोड़ थाना क्षेत्र के बोरखाल्या में सुबह करीब सात बजे 60 वर्षीय भोलिया पिता सोम आग में झुलस गया। उसका वीडियो सामने आया है। इसमें तड़फते हुए वह कह रहा है कि मेरे बीवी-बच्चे सबकुछ है। इसके बाद भी मुझे तीर्थ पर जाने का कहते हैं। मैंने गांव में मंदिर बनाया, मेरे पास जमीन है। सबकुछ होते भी मुझे तीर्थ पर जाने का कहते हैं। वीडियो वाॅयरल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी अपने लड़के गोकुल के पास रहती थी और वह अपने बड़े लड़के दिनेश के साथ रहता था। मामले में कांटाफोड़ थाना प्रभारी कैलाश परते ने बताया कि दोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसने स्वयं अपने शरीर पर आग लगाना बताया है। इधर डॉ. हेमंत पटेल बागली को भी स्वयं ने आग में झुलसना बताया। बागली पुलिस जब बयान के लिए गई तो उसने पत्नी व साले द्वारा आग लगाने की बात कही। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button