क्राइम

आचार संहिता में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

Share

देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के  निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में एवं आबकारी उपनिरीक्षक राजकुमार मंडलोई के नेतृत्व में आज जिले की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त सोनकच्छ के भौंरासा कंजर डेरे में सर्चिंग की गई।

इसमें कई चलित भट्टियां पाई गई, जिनको नष्ट किया। महुआ लहान व मदिरा बरामद हुई। कार्रवाई में 80 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 4 हजार किलो महुआ लहान बरामद हुआ। लहान को मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया। कार्रवाई में कुल 6 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 16 हजार रुपए है।


आज की कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक निधि शर्मा, प्रेम यादव, डीपी सिंह, उमेश स्वर्णकार, विजय कुचेरिया, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आरक्षक बालकृष्ण जसबाल, विकास गौतम, दीपक तटवाड़े, नितिन सोनी, आशीष गुप्ता, नवागत आरक्षक निहाल, निकिता, वैशाली एवं नगर सैनिक अनिल, केदार चौधरी अन्य सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button