क्राइम

आबकारी विभाग की ने की अवैध मदिरा परिवहन/बनाने के विरुद्ध कार्रवाई

Share

‏देवास। कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार व सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में वृत्त देवास ब के प्रताप नगर किर्लोस्कर कंपनी के जंगल एवं कंजर मोहल्ले में आबकारी विभाग द्वारा करवाई की गई। इसमें 3 प्रकरण दर्ज किए गए।

कार्यवाही के दौरान 35 पाव देशी मदिरा, 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 500 किलो महुआ लहान बरामद किया गया। लहान को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। जब्त सामग्री का मूल्य लगभग 5 लाख 5 हजार 150 रुपए है।
आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डीपी सिंह, आरक्षक नितिन सोनी, आशीष गुप्ता, निहाल, वैशाली, निकिता सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button