राज्य

फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर दी जाएगी राहत राशि- मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूरे प्रदेश में लगभग अच्छी वर्षा हो रही है। वर्षा की कमी समाप्ति की ओर है।

महाकाल भगवान को अच्छी वर्षा के लिए मैं प्रणाम करता हूं। साथ ही अतिवृष्टि से सतर्क रहना होगा। फसलों को थोड़ा नुकसान हुआ है। आकलन करके सर्वे कराया जाएगा। आरबीसी 6-4 के अंतर्गत तहत किसानों को राहत की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सभागार से वीसी के माध्यम से प्रदेश के कलेक्टर्स-कमिश्नर्स को संबोधित किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उमाकांत उमराव तथा जिलों के कलेक्टर्स-कमिश्नर्स वर्चुअली शामिल हुए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button