शिक्षा

शासकीय उमावि में संस्कृत सप्ताह मनाया

Share

क्षिप्रा (राजेश बराना)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्षिप्रा में आज संस्कृत सप्ताह का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रिया विश्वकर्मा ने संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। विशाल बाड़ोलिया ने संस्कृत गीत ‘लोकहितं मम करणीयम्’ प्रस्तुत किया। पूनम सारवन के द्वारा श्लोक गाए गए।
रिया तथा प्रीति के द्वारा संस्कृत गीत ‘मृदपिच चन्दनमस्मिन् देशे’ गाया गया। संस्कृत शिक्षक कृष्णकांत शर्मा ने भी संस्कृत सप्ताह से सम्बंधित अपना उद्बोधन संस्कृत में दिया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी तथा कैलाश सोनी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन कक्षा दशम के छात्र प्रवीण नागर के द्वारा किया गया। आभार छात्रा प्रीति सोलंकी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button