उत्कृष्ट विद्यालय गेट के पास तंबाकू नियंत्रण समिति ने की चलानी करवाई

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। गौरव निरंकारी तहसीलदार टोंकखुर्द एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में अनुभाग स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति टोंकखुर्द द्वारा सार्वजनिक स्थान व विद्यालय परिसर सीमा के अंतर्गत तथा स्वास्थ्य संस्था परिसर के अंतर्गत तंबाकू सेवन करते हुए तथा धूम्रपान करते हुए एवं तंबाकू से बनी हुई वस्तु का विक्रय करते पाए गए व्यक्तियों के ऊपर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत छह व्यक्तियों की दंड स्वरूप 350 रुपए की रसीद काटी गई। कार्रवाई में खंड विस्तार प्रशिक्षक (बीईई) गोवर्धनसिंह पारसनिया स्वास्थ्य विभाग का विशेष योगदान रहा। तहसीलदार गौरव निरंकारी ने बताया कि शासकीय परिसर से 100 मीटर के अंदर दुकानों पर धूम्रपान सामग्री तम्बाकू, गुटका पाउच, बीड़ी, सिगरेट उपलब्ध पाए तो चलानी कार्रवाई की जाएगी।




