विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यशाला आयोजित

बागली (हीरालाल गोस्वामी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व जनसंख्या स्थिरता माह के अवसर पर कार्यशाला आयोजित की गई। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. हेमंत पटेल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बीईई आरएस चौहान ने परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी। बढ़ती हुई जनसंख्या के दुष्परिणाम के बारे में अवगत कराया। माह में शासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें योग्य दंपती को स्थायी एवं अस्थायी साधन अपनाने के लिए सेवा प्रदाय दिवस का आयोजन किया जा रहा है। सेवा प्रदाय दिवस में हितग्राहियों को परिवार नियोजन की सेवाएं सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध करवाई जाएगी। यह अभियान अभियान 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. ऋतुसिंह उदावत, डॉ. दिनेश सोलंकी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


