क्राइम

स्कूल संचालक ने वकील पर गोली चलाई, अपराध पंजीबद्ध

Share

बागली (हीरालाल गोस्वामी)। कमलापुर चौकी अंतर्गत नगर कमलापुर के निजी स्कूल संचालक अतुल पिता मधुसूदन चौहान ने अभिभाषक शुभम गोस्वामी पर जमीन विवाद को लेकर गोली चला दी। मौके पर लोगों ने स्कूल संचालक से जैसे-तैसे पिस्टल छुड़वाई। घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है।पुलिस थाना बागली से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिभाषक शुभम गोस्वामी अपने भाई के साथ खेत पर बोवनी का कार्य कर रहे थे। तभी अचानक अतुल ने गालीगलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अपने ऑफिस से पिस्टल लेकर आया और गोली के चार फायर कर दिए। बागली थाना प्रभारी बीडी वीरा ने मामले को संज्ञान में लेकर स्कूल संचालक अतुल चौहान को तुरंत गिरफ्तार किया। पिस्टल और कारतूस जब्त कर लिए पुलिस ने धारा 294, 323, 506, 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी पुलिस ने लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button