राजनीति

नर्मदे युवा सेना के वाहनों से परीक्षा देने के लिए साइंस कॉलेज गए परीक्षार्थी

Share

– भोपाल चौराहा से 8 वाहनों की निशुल्क व्यवस्था प्रारंभ की
देवास। साइंस कॉलेज के विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही है। पहली परीक्षा साइंस कॉलेज तक पहुंचने की और दूसरी परीक्षा उनके संबंधित विषयों की। शहर से कॉलेज दूर है, साथ ही कच्चा रास्ता है। दो दिन पहले बारिश के चलते साइंस कॉलेज तक पहुंचने में परीक्षार्थियों को बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। परीक्षार्थी कीचड़ से भरे रास्ते से होकर गुजरे थे। उनके दो पहिया वाहन भी फंस गए। मैजिक वाहन भी आगे नहीं जा पाई। हालांकि इसके बाद रास्ते को सुधारने का काम भी हुआ है।


इधर परीक्षार्थियों की परेशानी को देखते हुए नर्मदे युवा सेना ने सोमवार से कॉलेज तक परीक्षार्थियों को पहुँचाने के लिए मैजिक व अन्य वाहनों की व्यवस्था की। यह व्यवस्था नर्मदे युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल द्वारा की गई। सुबह 5.30 बजे से 7 मैजिक वाहन व 1 एक अन्य वाहन की व्यवस्था भोपाल चौराहा पर की गई। इस दौरान 250 से अधिक परीक्षार्थियों ने वाहन सुविधा का लाभ लिया। परीक्षार्थियों ने इस निशुल्क व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने बताया कि हमें इसकी चिंता बनी रहती है कि हम समय पर कॉलेज पहुंच सकेंगे या नहीं। आज हमारे आनेजाने दोनों तरफ की व्यवस्था हो गई।


प्रवेश अग्रवाल ने बताया साइंस कॉलेज देवास शहर से काफी दूर है। वहां रास्ते में भी कीचड़ हो रहा है। परीक्षार्थी तनावरहित होकर समय पर परीक्षा देने के लिए पहुंच सके इसलिए हमने यह वाहन सुविधा प्रारंभ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button