• Tue. Jul 22nd, 2025

    सुभाष नगर ने शहर को अनेक कलाकार दिए हैं :विधायक श्री वर्मा

    ByNews Desk

    May 25, 2022
    Share

    खंडवा। सुभाष नगर शहर की सबसे पुरानी कालोनियों में से एक है और यहां के सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे शहर में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। यहां होने वाले कार्यक्रमों को देखने पूरे शहर के लोग सुभाष नगर आते हैं। यहां के स्टेज ने शहर को अनेक कलाकार दिए हैं और अनेक कलाकारों को इस मंच पर प्रस्तुति का अवसर मिला है। आज स्टेज का पुनर्निर्माण प्रारंभ हो रहा है यह बहुत प्रसन्नता की बात है। शीघ्र ही सुभाष नगर में रोड का निर्माण भी प्रारंभ होगा एवं यहां के नलकूप में टंकी लगाकर जल समस्या का निराकरण भी किया जाएगा।
    यह बात विधायक देवेंद्र वर्मा ने सुभाष नगर में विधायक निधि से निर्मित होने जा रहे स्टेज के भूमि पूजन कार्यक्रम में कही। सुभाष नगर रहवासी संघ के अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडलोई ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही विधायक जी को सुभाष नगर के ग्राउंड की बाउंड्री वाल का निर्माण करने, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा स्थापना करने की मांग रखी एवं कॉलोनी में साफ सफाई एवं विद्युत व्यवस्था को और बेहतर कराने की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में रामगोपाल शर्मा नगर निगम अध्यक्ष, आशीष राजपूत मंडल अध्यक्ष भाजपा, सुधीर साकल्ले उपाध्यक्ष भाजपा, प्रवीण पांडे नगर महामंत्री भाजपा,नीतीश बजाज पार्षद,राजू राठौर पार्षद, प्रकाश यादव पार्षद, कैलाश राठौर भाजपा नेता, आशीष अग्रवाल भाजपा मीडिया प्रभारी, श्रीमती निशा अग्रवाल महिला मोर्चा महामंत्री, निलेश निदाने नगर महामंत्री, हनी छाबड़ा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, रघु तोमर नगर मंत्री, प्रेम नारायण तिवारी उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, नरेश चौधरी नगर मंत्री,राजा राजपाल नगर मंत्री, मो. वकार उपस्थित थे। सुभाष नगर रहवासी संघ के पदाधिकारी विवेक माहेश्वरी,आलोक साकल्ले, प्रवीण चौरे, हरजीत छाबड़ा, अजीत जैन, अजय दवे,निमकर जी,ओपी शर्मा, मधुसूदन लाड़,तंवर जी, अभय ऊर्ध्वरेशे, जफर अंसारी, राजेंद्र गीते, सचिन जोशी, अमित कानूगो, श्रीमती कामिनी मंडलोई, चेतना माहेश्वरी, मीनू मंडलोई, सोनिया दवे, कामना छाबड़ा, दलजीत कौर,मीता कौर,सुमन दवे, भावना सोलंकी, दीपिका साकल्ले सहित सुभाष नगर के निवासियों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में सुभाष नगर के बाल शक्ति मंडल ने अपनी सक्रिय जिम्मेदारी निभाई। भूमि पूजन का कार्य वैदिक रीति से पंडित प्रबल दीक्षित ने संपन्न कराया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडलोई ने किया एवं आभार प्रदर्शन सचिव विवेक माहेश्वरी ने किया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *