क्राइम

जब्तशुदा लावारिस वाहनों की नीलामी हुई

Share

टोंकखुर्द (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। थाना टोंकखुर्द में धारा 25 पुलिस एक्ट में जब्तशुदा 11 लावारिस वाहनों की नीलामी की कार्यवाही अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनुभाग सोनकच्छ के आदेश के पालन में की गई।

इनमें एक एस्कॉर्ट ट्रैक्टर व 10 मोटरसाइकिल की नीलामी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोनकच्छ पीएन गोयल, तहसीलदार पूजा चौहान व थाना प्रभारी उमराव सिंह की उपस्थिति में की गई। कुल 11 वाहनों की नीलामी संपन्न की गई। संपूर्ण वाहनों की राशि 1 लाख 350 रुपए हुई। बाइक कुल 11 थी जिसमें से 10 बाइक की नीलामी में बोली लगी और जो सम्पन हुई।

एक बाइक को बाइक का मालिक बाइक के पेपर व चोरी की रिपोर्ट लेकर नीलामी के समय उपस्थित हुआ, जिस कारण उस बाइक को होल्ड पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button