प्रशासनिक

फ्री में सीखें CCTV, Security Alarm और Smoke Detector इंस्टॉलेशन

Share

 

14 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, स्वरोजगार हेतु ऋण सुविधा में भी मिलेगी मदद

देवास। रोजगार और स्वरोजगार की तलाश कर रहे ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संचालित आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र देवास में CCTV कैमरा, सिक्योरिटी अलार्म एवं स्मोक डिटेक्टर इंस्टॉलेशन का 14 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान रहने, खाने, स्टेशनरी, गणवेश और प्रशिक्षण सामग्री की पूरी व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकारी योजनाओं के तहत ऋण दिलाने में भी सहायता प्रदान की जाएगी।

संबंधित खबर: 10वीं + ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, हीरो मोटोकॉर्प में मिलेगी 24,933 रु मासिक सैलरी 

प्रशिक्षण केन्द्र आरसेटी के निदेशक राजवीर सिंह ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक युवक अपने विकासखंड पर ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम के प्रबंधक या संस्थान आरसेटी भवन बीमा चौराहा उज्जैन रोड देवास पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नम्‍बर 98931-93973 पर भी संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

खबर ये भी देखें: जॉब का सुनहरा मौका: Ipca Laboratories में Quality Control में करियर बनाने के इच्छुक 12वीं/ITI पास युवाओं का होगा चयन 

प्रशिक्षण के दौरान रहने, खाने, स्टेशनरी, गणवेश एवं ट्रेनिंग में लगने वाले मटेरियल की व्यवस्था भी संस्थान द्वारा की जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात् अपना रोजगार शुरू करने के लिए ऋण की आवश्‍यकता को देखते हुए सरकारी योजनाओं में ऋणावेदन भी संस्थान की ओर से करवाए जाएंगे। इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लेकर अंतिम 30 का चयन किया जाएगा है।

Back to top button