सकलेन खान और टीना राठौर ने जीता बेस्ट आर्म रेसलर का खिताब

Posted by

देवास। मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के तत्वावधान में देवास जिला पंजा कुश्ती संघ द्वारा वर्ल्ड फिटनेस जिम पर मिस्टर देवास आर्म मैन/वुमेन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 80 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में अपनी बेस्ट कला और पावर तकनीक का प्रदर्शन करते हुए सकलेन खान ने बेस्ट आर्म मैन रेसलर का खिताब व 5 हजार रुपये नगद एवं आकर्षक ट्राफी पर कब्जा किया। महिला वर्ग में बेस्ट आर्म वुमेन का खिताब टीना राठौर ने अपना नाम किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक गायत्री राजे पवार, मध्यप्रदेश आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष मनोहरसिंह शेखावत (महू), सभापति रवि जैन व हाजी अकबर शेख अज्जू रहे। कार्यक्रम के अतिथि पार्षद विकास जाट, पार्षद राहुल दायमा, सुपर मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन यादव, हाजी रेहान शेख, सईद खान, अमन बैग, अजीम शेख, हारिस गजधर, सलीम सर, अबरार सर, मनदीपसिंह पंवार, अमन छाबड़ा, इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग में देवास का नाम रोशन करने वाले डॉ प्रसन्न कुलकर्णी, आरिफ शेख आगरोद, मनोज कश्यप (नागदा जंक्शन) रहे। अतिथियों का स्वागत देवास जिला पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष श्रवण जयसवाल, गौरव कदम, खालिक़ शेख, विजय सोलंकी, जीतू प्रजापति, नफ़ीस खान, खलील कुरैशी, हसीन शेख, पत्रकार सहजाद कौसर, सादिक शेख ने पुष्पमाला पहनाकर व खेल मित्र आवार्ड देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में निर्णायक संजय यादव महू, विकास शेखावत महू, सोहेब शेख रहे। रेफरी की भूमिका मुजाहिद खान ने निभाई।कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरा ने किया, जिन्हें विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। आभार देवास जिला पंजा कुश्ती संघ के सचिव मलिक शेख ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *