गणित से हमारा गहरा संबंध है, इसे रूचिकर मानकर अध्ययन करना जरूरी – सुषमा जोशी

Posted by

सतवास। दिनचर्या में गणित का इस्तेमाल करने से ही हमारा जीवन सुचारू रूप से संचालित होता है। गणित से हमारा गहरा संबंध है। हमें गणित का डर समाप्त कर इसे रूचिकर बनाना होगा। ऐसा समझकर मेहनत करने से ही गणित हमारा रूचिकर विषय बन जाएगा।
श्रीजी इंग्लिश एकेडमी सतवास की प्राचार्य सुषमा जोशी ने पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों को यह सलाह दी। 22 दिसंबर को विद्यालय में गणित के जादूगर श्रीनिवास रामानुजन की जयंती गणित दिवस के रूप मे मनाई गई थी। विद्यालय परिवार द्वारा नन्हे कदम बढ़े हरदम शीर्षक पर बच्चों के बीच गणित प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, प्रोजेक्ट आदि कार्य कराए। बच्चों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। स्पर्धा के विजेता उर्मिला कर्मा, निकिता राठौर, अरमान खान, धीरज पिपलोदिया, सौम्या जोशी को मकर संक्रांति पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य सुषमा जोशी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। श्रीमती जोशी ने बच्चों को बताया कि गणित दिवस का आयोजन मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के द्वारा वित्त पौषित था। गणित की क्विज संस्था के शिक्षक पीयूष जोशी ने कराई। संचालन सुनीता तिवारी ने किया। आभार सुनील मंसौरे ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *