,

शोभायात्रा में शामिल महिलाओं के स्वागत के लिए आतुर हुआ नगर

Posted by

 

– माहेश्वरी समाज की महिला मंडल ने की सराहना

सोनकच्छ। मंगलवार को सुबह 7 बजे माहेश्वरी महिला मंडल ने प्रांतीय अधिवेशन के अंतर्गत नगर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के गीता भवन मंदिर से शुरू हुई। नगर के मुख्य मार्ग एमजी रोड के बजरंग चौराहा, जैन मंदिर, महाराणा प्रताप चौक होते हुए समापन स्थल परिणय गार्डन पहुँची। शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगर के सर्व ब्राह्मण समाज, दाउदी बोहरा समाज, मुस्लिम समाज, पाटीदार परिवार, अखिल भारतीय वैश्य समाज, सिख समाज, अखिल भारतीय कांग्रेस, चित्तौड़ा समाज, अग्रवाल समाज, दिगम्बर जैन समाज, मारुति नंदन रामायण मंडल, उज्जदखेड़ा हनुमान भक्त मंडल, खत्री परिवार, पायोनियर स्कूल, प्रतिभा हाइट्स स्कूल, परमार परिवार, गजेश्वर परिवार, मेहता परिवार, भूतड़ा परिवार, नागोरी परिवार, छापरवाल परिवार, दरक परिवार, खंडेलवाल परिवार, मुंदड़ा परिवार, लाठी व काकाणी परिवार, जाजू परिवार, राठी परिवार, चांडक परिवार, मंडोवरा परिवार, बजाज परिवार सहित नगर के अन्य समाज ने पुष्पवर्षा के साथ ही ठंडाई, आइसक्रीम, रबड़ी, कोल्ड्रिंक, फ्रूटी, इत्यादि के माध्यम से स्वागत व्यवस्था की। इसके बाद माहेश्वरी समाज ने सभी मेहमानों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था समापन स्थल पर की।
पश्चिमी माहेश्वरी महिला मंडल की सभी महिलाएं एक जैसे पहनावे के साथ शामिल हुई। हर जिले की महिलाएं जिले के हिसाब से पीले, जामुनी, केसरिया, नारंगी, लाल रंग के अलग-अलग परिधान पहने हुए थीं। महिलाओं के हाथ में तख्तियां भी थी, जिसमें नारियों के उत्थान व प्रोत्साहित करने हेतु नारे भी लिखे हुए थे। सभी महिलाएं पगड़ी, चश्मा, साफे सहित थीम के अंतर्गत यात्रा में शामिल हुई। सभी महिलाएं दो-दो के समूह में क्रमबद्ध चल रही थी। जय महेश और उमापति महादेव की जय के नारे नगर के मुख्य मार्ग पर गुंजायमान हो रहे थे।
पश्चिमी महिला मंडल की प्रदेश से आई सभी महिलाएं नगर की स्वागत के लिए आतुरता को देखकर उत्साहित हुई। उन्होंने सभी नगरवासियों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके साथ ही महिलाएं जुलूस में बैंड की धुन पर नृत्य करते हुए भी चल रही थी। जुलूस में बग्गी पर आगे-आगे बच्चों को शिव-पार्वती के स्वरूप में तैयार किया गया था। गौरतलब है कि आयोजन में 15 से अधिक जिलों की महिला कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुई। शोभायात्रा के समापन पर पूर्व महामंत्री नरेंद्र छापरवाल ने आभार माना।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सत्यनारायण लाठी, समाज अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जाजू, रूपकिशोर चांडक मधुसूदन राठी, रणछोडलाल जाजू, विष्णुकांत बजाज, महेश मुंदड़ा, अनिल नागोरी, गगन लाठी, सुनील दरक, आशीष राठी, बसंत दरक, नवनीत जाजू, विशाल छापरवाल का विशेष सहयोग रहा। महिला अध्यक्ष अनिता मुंदड़ा, सचिव मनीषा लाठी, सखी संगठन अध्यक्ष रेखा चांडक, ममता राठी, रुपाली दरक, एकता दरक, श्वेता मुंदड़ा, माही छापरवाल, शानू जाजू, सुमन बजाज ने आयोजन में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *