,

नवरात्रि पर्व पर देवी स्वरूपा कन्याओं का किया पूजन

Posted by

  • सतपुड़ा एकेडमी में महाआरती कर किया प्रसाद का वितरण
  • संस्था अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने कहा कन्याओं में साक्षात देवी के दर्शन होते हैं

देवास। शहरभर में जहां नवरात्रि पर्व की धूम है, वहीं मक्सी रोड पर तुलजा विहार कॉलोनी में स्थित सतपुड़ा एकेडमी में भी पर्व के अंतर्गत देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गया। साथ ही महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया।

इस अवसर पर पं. मयंक द्विवेदी के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 कन्याओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। संस्था के अध्यक्ष रायसिंह सेंधव एवं संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव ने सभी कन्याओं के चरण धोए और मंगल कुमकुम लगाया। चुनरी ओढ़ाकर कन्याओं को दक्षिणा भेंट की और उनसे आशीर्वाद लिया। पार्षद बिंदु वर्मा, प्राचार्य नरेश पंचोली सहित विद्यालय स्टाफ ने कन्याओं का पूजन-अर्चन किया एवं भव्य महाआरती की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्ष श्री सैंधव ने कहा कि नवरात्रि पर्व पर देवी शक्ति स्वरूपा कन्याओं का पूजन-अर्चन करने का हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इन कन्याओं में साक्षात देवी के दर्शन होते हैं। आज समाज को कन्याओं का सम्मान कर उन्हें अच्छा पढ़ाने और आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर बच्चों ने माता के जयकारे लगाए, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। विद्यालय परिसर को पुष्पों से सजाया गया। विद्यार्थियों ने मातारानी के भक्तिगीतों पर गरबा कर आराधना की। गरबा नृत्य के पश्चात महिषासुर वध नाटिका का मंचन किया गया, जिसे देख बच्चों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए और तालियां बजाईं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *