अबरार शेख बने शटलकॉक इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Posted by

dewas news

देवास। अमेच्योर शटलकॉक फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक साधारण सभा एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल में आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राज्यों के अध्यक्षों एवं सचिवों ने भाग लिया।

बैठक में सर्वसम्मति से सभी ने पैराडाइज पब्लिक हाई स्कूल के संचालक अबरार एहमद शेख को अमेच्योर शटलकॉक फेडरेशन ऑफ इंडिया का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया। बैठक में श्री शेख को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव अमेच्योर शटलकॉक फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव सुदेश कुमार और अध्यक्ष विकास कुमार ने रखा। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहर्ष स्वीकार कर श्री शेख को फेडरेशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया।

श्री शेख को अमेच्योर शटलकॉक फेडरेशन ऑफ इंडिया का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व सभापति अंसार अहमद, पार्षद धर्मेंद्रसिंह बैस, पूर्व पार्षद अर्जुन यादव, अभय श्रीवास, संदीप जाधव, पंकज जैन, सुशील सोनोने, यश मालवीय, निखिल हरोड़े, अली खान ने फेडरेशन का आभार मानते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *