वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम पूर्ण रूप से हुआ जीरो वेस्ट इको फ्रेंडली

Posted by

dewas news

देवास। नगर निगम देवास की सहयोगी संस्था बेसिक्स ने स्वच्छता का बीड़ा अपने हाथों पर उठाया है। गुरुवार को बेसिक्स मुंसिपल वेस्ट वेंचर की टीम ने वाल्मीकि जयंती पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए आयोजित कार्यक्रम को पूरी तरह से जीरो वेस्ट किया गया। अर्थात पूरे आयोजन के दौरान प्लास्टिक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रही। पानी के काउंटर से लेकर खाना बनाने और खाने में स्टील के बर्तन का प्रयोग किया गया। सजावटी वस्तुओं तक पर्यावरण हितैषी हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा गया। गिफ्ट के तौर पर कंपोस्ट खाद के पैकेट वितरित किए। इस प्रकार पूरा आयोजन इको फ्रेंडली कराया गया। आयोजन में संदीप माने (टीम लीडर), शाहनवाज शेख (सुपरवाइजर), अभिषेक पवार (सुपरवाइजर) के साथ बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *