रावण दहन की जगह दुष्कर्मियों के पुतले जलाएं

Posted by

– ब्राह्मण संघ की उज्जैन से उठी मांग, रावण दहन करना ब्राह्मणों का अपमान

– सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर की मांग

उज्जैन। अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि है प्रदेश में रावण दहन पर प्रतिबन्ध लगाया जाए। रावण की जगह दुष्कर्मियों के पुतले जलाए जाएं।

महाकाल मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक अध्यक्ष महेश पुजारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर रावण को विद्वान और त्रिकालदर्शी बताते हुए कहा कि रावण दहन ब्राह्मणों को अपमानित करने जैसा है। पत्र में मुख्यमंत्री यादव से मध्यप्रदेश में रावण के दहन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पुतला दहन करना ही है तो दुष्कर्मियों का करें। पत्र में लिखा कि रावण ने माता सीता का हरण इसलिए किया ताकि वह अपने कुल का भगवान के हाथों से उद्धार करा सके। यह घटना द्वापर में घटित हुई है। रावण ब्राह्मण वंश से थे। कही ब्राह्मणों को बदनाम और अपमान करने के लिए रावण दहन किया जा रहा है।

अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज मुख्यमंत्री मांग करता है प्रदेश में रावण दहन पर प्रतिबन्ध लगाया जाए। ऐसे व्याभिचारी लोग जो मां-बेटियों के साथ व्याभिचार करते हैं। उनकी हत्या कर देते हैं, उनके पुतले देश में जलाना चाहिए।

One response

  1. ashok rawal Avatar
    ashok rawal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *